मुंबई. (देश दुनिया). बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निर्माण में बनी पहली फिल्म चिल्लर पार्टी का भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) महोत्सव में पहला प्रदर्शन होगा। कनाडा के ऑन्टेरियो के चार शहरों में यह महोत्सव आयोजित होगा। आईफा सप्ताहांत में यह फिल्म महोत्सव आयोजित होगा। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का वार्षिक आयोजन है। आईफा सप्ताहांत की शुरुआत 23 जून को होगी और तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव 24 जून से शुरू होगा। चिल्लर पार्टी एक हास्यप्रधान फिल्म है। इसकी कहानी सात बच्चों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। ये बच्चे सभी मुश्किलों को पार कर अपने एक मित्र के प्रति अपनी वफादारी सिद्ध करते हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने इसका सह-निर्माण किया है। सलमान खान बींग ह्यूमन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह पहली फिल्म है। महोत्सव में चिल्लर पार्टी के अलावा रंग दे बसंती, दबंग, चश्मे बद्दूर, दिल बोले हडि़प्पा, वीर जारा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और यमला पगला दीवाना का भी प्रदर्शन होगा।

No comments:
Post a Comment