Total Pageviews

Friday, June 10, 2011

लंदन महोत्सव में ‘देहली बेली’ का प्रदर्शन

मुंबई. देश दुनिया. भारतीय लंदन फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) के दूसरे आयोजन की शुरूआत 30 जून को आमिर खान की हास्यप्रधान फिल्म ‘देहली बेली’ के प्रदर्शन के साथ होगी। यह महोत्सव लंदन में 12 जुलाई तक चलेगा, जो वैकल्पिक भारतीय सिनेमा के विकास का जश्न मनाने का समारोह है। भारतीय फिल्मों में अब मनोरंजन के लिए गीतों और आइटम गीतों से हटकर चुनौतीपूर्ण विषयों को चुना जाने लगा है। ये विषय आधुनिक भारत पर अधिक यथार्थवादी दृष्टि डालते हैं। महोत्सव के निदेशक कैरी राजिंदर स्वाहने ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस महोत्सव का मकसद इस तरह की फिल्मों पर चर्चा कराना भी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय फिल्मों के ढेरों दर्शक हैं। आमिर खान और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के निर्माण में बनी ‘देहली बेली’ महोत्सव के पहले दिन प्रदर्शित की जाएगी। बाद में फिल्मकार अनुराग कश्यप और ऋतुपर्णो घोष की फिल्में भी प्रदर्शित होंगी।  

No comments:

Post a Comment